{"_id":"5a47fa674f1c1b6e468bd76e","slug":"131514666599-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू बवाल मामले में आशुतोष सिंह निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू बवाल मामले में आशुतोष सिंह निलंबित
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू प्रशासन ने बिरला छात्रावास में रहने वाले छात्र आशुतोष सिंह को शनिवार को विश्वविद्यालय से निलंबित कर दिया। सामाजिक विज्ञान संकाय के एमए आईआरपीएम के छात्र आशुतोष को पुलिस ने 20 दिसंबर को रंगदारी, मारपीट, आईआईटी में बवाल करने सहित अन्य आरोपों में गिरफ्तार कर लिया था।
उसकी गिरफ्तारी के विरोध में उसके साथियों ने विश्वविद्यालय परिसर में जमकर उपद्रव किया था। 125 से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल की एक बस में आग लगा दी थी। इस मामले में 13 छात्रों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। बीते गुरुवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन 13 छात्रों को निलंबित भी कर दिया था लेकिन आशुतोष पर कार्रवाई न होने से सवाल खड़े हो रहे थे। चीफ प्रॉक्टर की संस्तुति पर कुलसचिव ने उसके निलंबन पर मुहर लगाई। शनिवार को कुलसचिव की ओर से जारी आदेश में आशुतोष को निलंबित करते हुए उसे छात्रावास सहित अन्य सुविधाओं से वंचित कर दिया गया है। आदेश की प्रति आईआरपीएम डायरेक्टर, सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन सहित अन्य अधिकारियों को भी भेजी गई है।