फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आजमगढ़ के 317 युवक सेना भर्ती की दौड़ में पास

आजमगढ़ के 317 युवक सेना भर्ती की दौड़ में पास

Thu, 14 Dec 2017 02:21 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ के 317 युवक सेना भर्ती की दौड़ में पास
वाराणसी। रणबांकुरे स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती में बुधवार को आजमगढ़ के युवकों ने पसीना बहाया। सुबह साढ़े छह बजे से ग्यारह बजे तक चली दौड़ में 317 अभ्यर्थी सेना भर्ती की पहली बाधा दौड़ को पास कर पाए। अब वह अन्य शारीरिक परीक्षाओं, मेडिकल और लिखित परीक्षा में भाग लेंगे। गुरुवार को भी आजमगढ़ जिले की ही भर्ती होगी।
विज्ञापन

बुधवार को आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर, सगड़ी, आजमगढ़ और निजामाबाद तहसील की भर्ती हुई। भर्ती में शामिल होने के लिए 8458 युवकों ने आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 5960 अभ्यर्थी ही पहुंचे। 807 अभ्यर्थी लंबाई कम होने की वजह से दौड़ से पहले ही बाहर कर दिए गए। 5153 युवकों की दौड़ सुबह करीब साढ़े छह बजे शुरू हुई। एक बार में ढाई सौ से तीन सौ युवकों की दौड़ कराई जा रही थी। दौड़ में 317 युवक सफल हुए। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मनीष धवन ने बताया कि गुरुवार को आजमगढ़ जिले के फू लपुर, लालगंज एवं मेहनगर तहसील और देवरिया जिले के रुद्रपुर तहसील और देवरिया शहर के युवकों की दौड़ होगी। गुरुवार की भर्ती के लिए कुल 9525 अभ्यर्थियों ने आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed