{"_id":"5a187e0b4f1c1ba7668b638f","slug":"131511554571-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की 55 दुकानों पर छापा, तीन का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की 55 दुकानों पर छापा, तीन का लाइसेंस निलंबित
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कालाबाजारी रोकने के लिए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त तीन टीमों ने जिले की 55 उर्वरकों की दुकानों पर छापा मारकर जांच की। इस दौरान 31 उर्वरकों के नमूने लिए गए। कमी मिलने पर तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए। पांच को चेतावनी दी गई। डीएम योगेश्वर राम मिश्र के अनुसार उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने, कालाबाजारी रोकने के लिए कार्रवाई की गई।
सीडीओ सुनील कुमार वर्मा के अनुसार पिंडरा, बड़ागांव और शहरी क्षेत्र के लिए बनी पहली टीम में जिला कृषि अधिकारी और पिंडरा तहसीलदार को लगाया गया था। इस टीम ने 21 दुकानों की जांच की 12 नमूने लिए। फुलपुर स्थित कृषि उर्वरक केंद्र के लाइसेंस निलंबित किए। इसी प्रकार दूसरी टीम में उप निदेशक कृषि और राजातालाब के तहसीलदार रहे। इस टीम ने काशी विद्यापीठ, आराजीलाइन, सेवापुरी के 10 दुकानों की जांच की। चार नमूने लेने के साथ राजातालाब के मिनाल ट्रेडिंग कंपनी का लाइसेंस निलंबित किया। तीसरी टीम में भूमि संरक्षण अधिकारी और सदर तहसीलदार रहे। इन्होंने हरहुआ, चोलापुर और चिरईगांव की 24 दुकानों की जांच की। 15 नमूने लिए और मोहांव के किसान एग्रो सेवा केंद्र दुकान का लाइसेंस निलंबित किया।