{"_id":"5a1099c94f1c1b87698bc495","slug":"131511037385-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवी और लिच्छवी रद्द, कई ट्रेनें घंटों विलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवी और लिच्छवी रद्द, कई ट्रेनें घंटों विलंबित
Updated Sun, 19 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। धुंध के बाद कोहरे के प्रकोप के चलते रेल यात्रियों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। ट्रेनों की लेटलतीफ और निरस्तीकरण से यात्री परेशान हो रहे हैं। शनिवार को आनंद विहार से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस और बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं, रविवार को नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
कुछ ट्रेनें कैंसिल होने और कई ट्रेनों के घंटों देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को घंटों बिताना पड़ा। प्लेटफार्मों से लेकर प्रतीक्षालयों तक यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। दिल्ली से चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी 8:30 घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस छह घंटे, सद्भावना सात घंटे, कुंभा एक्सप्रेस पांच घंटे, बरेली एक्सप्रेस सात घंटे और मंडुवाडीह-जबलपुर एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से बनारस पहुंची। वहीं, दो ट्रेनें रद्द होने की वजह से टिकट कैंसिल कराने के लिए काउंटरों पर दिन भर भीड़ लगी रही।