{"_id":"5a0b51f74f1c1b6e548bd149","slug":"131510691319-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मों के माध्यम से बच्चों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मों के माध्यम से बच्चों को किया जागरूक
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सेक्सुअल एब्यूज, सेल्फ डिफेंस, साइबर क्राइम और कैरियर च्वाइस पर आधारित फिल्मों का बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। मौका था मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय किड्स फिल्म महोत्सव का। डीपीएस वाराणसी एवं एलेक्स आइडियाज के तत्वावधान में आयोजित फिल्म समारोह में बच्चों को जागरूक करने वाली फिल्में प्रदर्शित की गईं। यह महोत्सव 19 नवंबर तक चलेगा।
बिलिव मी, कन्फेशन आफ सोशल, रेड फ्लैग इंटरपेंटिंग आफ डैंजर जैसी बॉलीवुड फिल्मों को पहले दिन बच्चों को दिखाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. रेवती साकलकर, प्रवीण चतुर्वेदी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। ओपेन सेशन में शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। अंतरराष्ट्रीय किड्स फिल्म महोत्सव में 25 देशों की लगभग सौ से अधिक फिल्मों को पांच-पांच शो के माध्यम से छह दिन तक दिखाया जाएगा। विद्यालय के निदेशक पंकज राजगढ़िया ने बताया कि किड्स फिल्म महोत्सव से बच्चों के अंदर कल्पना शक्ति के साथ नये विषयों पर विचार करने की क्षमता विकसित होगी। डीपीएस देश का पहला विद्यालय है जहां अंतरराष्ट्रीय किड्स फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
प्रवीण चतुर्वेदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि निश्चय ही इस किड्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से बच्चों में दूसरे देशों की संस्कृति एवं फिल्म विषयों का ज्ञान होगा। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य मुकेश शेलत एवं संचालन नंदिता सिंह ने किया।