फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गौरीशंकर महादेव धाम पर गंगा महोत्सव का शुरू

गौरीशंकर महादेव धाम पर गंगा महोत्सव का शुरू

Wed, 01 Nov 2017 02:46 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
गौरीशंकर महादेव धाम पर गंगा महोत्सव का शुरू
चौबेपुर। क्षेत्र के ढाखा स्थित गौरी शंकर महादेव धाम परिसर में पांच दिवसीय गंगा महोत्सव का शुभारंभ शुरू हो गया। सुबह गंगा तट पर शिव प्रतिमा की स्थापना के बाद कलश यात्रा निकाली गई। हवन कुंड में रुद्र महायज्ञ की आहुति डाली गई। इस अवसर पर संगीतमय श्रीमदभागवत कथा मुख्य कथा वाचक आशुतोष जी महराज ने कहा कि जिन पर परमात्मा की विशेष कृपा हुई है, वही इस कथा मंडप में पहुंचे हैं। जीव ईश्वर का स्वरूप होते हुए भी ईश्वर को पहचानने का प्रयत्न नहीं करता है इसी कारण उसे आनंद की प्राप्ति नहीं होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा भागवत जीवन दर्शन का ग्रंथ है, यह जीवन जीने की कला का मार्ग दर्शन करता है। भागवत की भक्ति का आदर्श कृष्ण की गोपियां हैं। गोपियों ने घर नहीं छोड़ा, स्वधर्म त्याग नहीं किया फिर भी उन्हें भगवान की सहज प्राप्ति हुई। मुख्य पूजन पं. प्रभुनाथ चौबे और संजय कुमार पांडेय ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था में ग्राम प्रधान सत्य नारायण, गिरिधर गोपाल दीक्षित, राजकुमार पांडेय, विष्णु स्वरूप, विनोद चौबे, नागेंद्र कुमार निषाद आदि प्रमुख लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed