फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दीनदयाल अस्पताल में नर्सों ने किया बहिष्कार

दीनदयाल अस्पताल में नर्सों ने किया बहिष्कार

Tue, 31 Oct 2017 02:06 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
दीनदयाल अस्पताल में नर्सों ने किया बहिष्कार
वाराणसी। पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में सोमवार को नर्सों ने एक तीमारदार पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार किया। सूचना देने के बाद भी पुलिस के न पहुंचने पर भी नर्सों में नाराजगी रही। इसी बीच अस्पताल पहुंचे राज्यमंत्री अनिल राजभर से नर्सों ने मामले की शिकायत की। इस पर मंत्री ने अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी स्थापित कराने समेत अन्य समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नर्सों का आरोप है कि दोपहर में डेंगू वार्ड में भर्ती एक मरीज के तीमारदार ने ड्यूटी पर तैनात नर्स अनुराधा राय और शांति शर्मा के साथ दुर्व्यवहार किया। इसकी सूचना देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया तो किसी ने रिसीव ही नहीं किया। इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके यादव ने कैंट थाने के प्रभारी को फोन किया लेकिन घंटे भर बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। इससे नाराज नर्सों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इसी दौरान वहां राज्यमंत्री पहुंच गए। नर्सों ने उनसे मामले की शिकायत करते हुए समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। इस पर मंत्री ने अधिकारियों से बात कर पुलिस चौकी खुलवाने और होमगार्ड तैनात कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद नर्सें काम पर वापस लौट आईं। उधर, कार्रवाई के डर से आरोपी तीमारदार भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed