फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रमुख सचिव राजस्व ने किया तहसील का निरीक्षण

प्रमुख सचिव राजस्व ने किया तहसील का निरीक्षण

Thu, 26 Oct 2017 02:18 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव राजस्व ने किया तहसील का निरीक्षण
राजातालाब। प्रमुख सचिव राजस्व एवं वाराणसी जिले के नोडल अफसर डॉ राजनीश दुबे ने बुधवार को राजातालाब तहसील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई खामियां पाई जिसे तत्काल दूर करने के लिए निर्देशित किया। उप जिलाधिकारी और तहसीलदार के कार्यालय का निरीक्षण किया। कंप्यूटरीकरण कार्य न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुकदमे की केस लिस्ट को ऑनलाइन करने को कहा। केस लिस्ट को हाथ से लिखने की प्रथा बन्ंद करते हुए उसे कंप्यूटर से बनाने का निर्देश दिया। हैरानी जताई की भूखंड के यूनिक कोड की जानकारी तहसील अधिकारियों को नहीं है। यूनिकोड के अंतिम दो अंकों के बारे में तहसीलदार से पूछा था। पता चला कि तहसीलदार राजातालाब के पास 900 मुकदमे पेंडिंग है जबकि यहां पर तीन नायब तहसीलदारों के पास 450 मुकदमे लंबित है। तहसीलदार के मुकदमे नायब तहसीलदार को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। डेढ़ घंटे के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुकदमे के निस्तारण तेज गति से करने के निर्देश दिये। इस दौरान सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी राजेश यादव एवं सीआरओ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed