{"_id":"59efacdb4f1c1bd1538b8fe0","slug":"131508879579-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज
Updated Wed, 25 Oct 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर बुधवार को ऑनलाइन पंजीकरण होगा। सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक चुनाव मैदान में हाथ आजमाने वाले छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद गुरुवार यानी 26 अक्तूबर को मानविकी संकाय में सुबह आठ बजे से दो बजे तक नामांकन होगा।
छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को कुलानुशासक प्रो. शंभुनाथ उपाध्याय और चुनाव अधिकारी प्रो. आरपी द्विवेदी के नेतृत्व में कैंपस में चेकिंग अभियान चलाया गया। मानविकी संकाय से लेकर मुख्य परिसर के सभी संकाय परिसर में चेकिंग की गई। छात्र-छात्राओं के आईकार्ड चेक किए गए। इस दौरान जिनके पास आई कार्ड नहीं थे, उन्हें परिसर से बाहर कर दिया गया। कुलानुशासक प्रो. उपाध्याय ने बताया कि नामांकन और नाम वापसी के मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 25 से लेकर 27 अक्तूबर तक पठन-पाठन स्थगित कर दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से तीन नवंबर तक के लिए विश्वविद्यालय का गेट नंबर तीन बंद कर दिया गया है।