{"_id":"59ee56b14f1c1bd9538b8d56","slug":"131508791985-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालेगांव बम विस्फोट में साजिश के तहत फंसाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालेगांव बम विस्फोट में साजिश के तहत फंसाया गया
Updated Tue, 24 Oct 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मालेगांव बम विस्फोट प्रकरण 2008 में निरपराध हिंदुत्ववादियों को फंसाया गया। इसके लिए तत्कालीन गठबंधन वाली कांग्रेस सरकार ने षड्यंत्र रचा। मालेगांव प्रकरण में जमानत पर छूटे सुधाकर चतुर्वेदी ने सोमवार को यह बातें पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। कहा कि इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी फंसाने की साजिश रची गई थी। मगर, ठोस सबूतों के अभाव में अधिकारी अपने मन की नहीं कर सके।
मालेगांव विस्फोट मामले में नौ साल बाद जमानत पर छूटे मिर्जापुर जिले के मूल निवासी सुधाकर ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा को जांच अधिकारियों ने अश्लील फोटो और सिनेमा दिखाकर प्रताड़ित किया था। पूछताछ के दौरान खाना नहीं दिया जाता था और करेंट के शॉक दिए जाते थे। कहा कि मालेगांव में उन्हें और अन्य लोगों को झूठा फंसाने की साजिश कांग्रेस नेताओं ने जांच अधिकारियों ने मिलकर रची थी। उन्हें गिरफ्तार करने के बाद उनके परिवार को बहुत सताया गया। कहा कि अब वो पूर्वांचल के प्रत्येक जिले में जाकर मीडिया के माध्यम से असलियत सामने लाएंगे। बताया कि वो अभिनव भारत संस्था से जुड़े हुए हैं और अक्तूबर 2008 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान इंडिया विथ विज्डम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कमलेशचंद्र त्रिपाठी और हिंदू जनजागृति समिति के विश्वनाथ कुलकर्णी मौजूद रहे।