{"_id":"59ebafec4f1c1b72548b8518","slug":"131508618220-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर लूटपाट, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर लूटपाट, मारपीट
Updated Sun, 22 Oct 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के सुसुवाही में गुरुवार की रात क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मीना देवी के घर में घुसकर दर्जन भर मनबढ़ों ने मारपीट की और 12 हजार रुपए लूट लिए। घटना को लेकर लंका थाने में चार नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मारपीट, लूटपाट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
लक्ष्मीना देवी ने बताया कि मकान के प्रथम तल पर दुकान है। दीपावली की रात दुकान के सामने क्षेत्र के ही कुछ मनबढ़ लोग पटाखे बजा रहे थे और चिंगारी अंदर आ रही थी। दुकान में आग न लग जाए इसलिए मना किया गया तो वे नाराज हो गए और घर में घुसकर मारपीट की। घर की महिलाओं से छेड़खानी करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद दुकान के कैश बॉक्स में रखे 12 हजार रुपये लूट ले गए। थानाध्यक्ष लंका ने बताया कि आरोपी सुसुवाही के ही रहने वाले हैं। अमित पटेल, सुरेंद्र वर्मा, गोलू, गोविंद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।