फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   लोकहित के लिए जागेंगे भगवान विष्णु

लोकहित के लिए जागेंगे भगवान विष्णु

Sun, 22 Oct 2017 01:58 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
लोकहित के लिए जागेंगे भगवान विष्णु
वाराणसी। क्षीरसागर में छह महीने शयन के बाद हरिप्रबोधिनी एकादशी में भगवान विष्णु जगत के कल्याण के लिए जागेंगे। हरि को जगाने के लिए कार्तिक मास में महीने भर से दीपदान, पूजन-अर्चन और अनुष्ठान के जतन चल रहे हैं। 31 अक्तूबर को भगवान विष्णु का तुलसी से विवाह होगा। इसके कुछ दिन बाद ही सहालग में शहनाइयां बजनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

विवाह मुहूर्त का इंतजार कर रहे घरों में शादियों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार 31 अक्तूबर को हरिप्रबोधिनी एकादशी है लेकिन वैवाहिक मुहूर्त 19 नवंबर से शुरू हो रहे हैं। ज्योतिष के जानकार आचार्यों का कहना है कि मुहूर्त देरी से शुरू होने की वजह गुरु व शुक्र ग्रहों का अस्त रहना है। ये दोनों ग्रह विवाह के कारक ग्रह हैं। नवंबर-दिसंबर में विवाह के कुल 15 शुभ मुहूर्त हैं। बाजार में शादियों की खरीदारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सूर्य के 17 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश के बाद 19 नवंबर से शुरू होकर 12 दिसंबर तक वैवाहिक मुहूर्त रहेगा। दो माह में कुल 15 दिन ही शुभ मुहूर्त रहेंगे। पं. कैलाश नाथ उपाध्याय ने बताया इस वर्ष तीन जुलाई को विवाह का आखिरी मुहूर्त था। अब 19 नवंबर से सहालग शुरू होगा। इसके बाद वर्ष 2018 में मकर संक्रांति के बाद विवाह मुहूर्त प्रारंभ होंगे जो मार्च में होलाष्टक प्रारंभ होने तक रहेंगे। 23 नवंबर को विवाह पंचमी है। इस दिन को विवाह के लिए अति शुभ माना गया है। इसी तरह 25 नवंबर को त्रिपुष्कर योग रहेगा जबकि 28 और 30 नवंबर के मुहूर्त भी विशेष शुभ रहेंगे। दोनों दिन सूर्यास्त से शुरू होकर रात तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इन दोनों तिथियों के बीच 29 नवंबर को मोक्षदा एकादशी व गीता जयंती और तीन दिसंबर को पूर्णिमा व 10 दिसंबर को रुक्मणी अष्टमी का दिन भी विवाह के लिए मंगलकारी योग में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैरिज लॉन और धर्मशालाएं बुक
जिन परिवारों में युवक-युवतियों के विवाह की तिथियां तय हो चुकी हैं, उन्होंने मैरिज लॉन, धर्मशालाएं व कैटरिंग की बुकिंग कर ली है। कैटरर्स के मुताबिक कम विवाह मुहूर्त की वजह से एक दिन में दो-दो शादियों के ऑर्डर मिल रहे हैं। यही हाल बैंड और बग्घियों का है। एक दिन में दो-दो बारातों के ठेके लिए गए हैं।

कारोबारियों को बाजार में उछाल की उम्मीद
सहालग करीब आने से दिवाली के बाद भी बाजार में रौनक बनी हुई है। ग्राहकों को तमाम ऑफर भी दिए जा रहे हैं। कई कंपनियां नई टेक्नोलॉजी के साथ आकर्षक और लुभावनी स्कीमें लेकर आई हैं। इस बार शादियों के सीजन में कारोबारी बाजार में बंपर खरीदारी की उम्मीद लगा रहे हैं। कपड़ा बाजार, बर्तन, जेवरात, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। ऑनलाइन शॉपिंग भी ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प बना हुआ है।
शादियों के सीजन में बिक्री का अनुमान
कपड़ा 50 करोड़
बरतन पांच करोड़
मोबाइल सात करोड़
ऑटोमोबाइल 29 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक 20 करोड़
ज्वैलरी 35 करोड़
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed