{"_id":"59d2a73c4f1c1bd7538b5596","slug":"131506977596-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेगा बीएचयू, शुरू होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेगा बीएचयू, शुरू होगी पढ़ाई
Updated Tue, 03 Oct 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में छात्रा के साथ छेड़खानी, लाठीचार्ज के बाद 25 सितंबर से दो अक्तूबर तक बंद रहने के बाद विश्वविद्यालय तीन अक्तूबर को खुल रहा है। छुट्टी पर घर गए छात्र-छात्राएं सोमवार को अपने-अपने हॉस्टल में लौट आए। त्रिवेणी, महिला महाविद्यालय में छात्राएं सोमवार देर शाम तक अभिभावकों संग आती रहीं। बिरला, एलबीएस आदि हॉस्टलों में भी छात्र आ गए हैं। इस बीच जिला एवं पुलिस प्रशासन ने चीफ प्रॉक्टर समेत विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों संग बैठक कर सुरक्षा पर चर्चा की।
परिसर में 23 सितंबर को छात्राओं पर लाठीचार्ज के बाद माहौल बिगड़ा था। इसके मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन ने 28 सितंबर से होने वाली सेमेस्टर परीक्षा से पहले 25 सितंबर से दो अक्तूबर तक दशहरा अवकाश घोषित कर विश्वविद्यालय बंद कर दिया। आठ दिन की बंदी के बाद मंगलवार को विश्वविद्यालय खुल रहा है। माना जा रहा है कि विश्वविद्यालय खुलने पर छात्र-छात्रा विरोध दर्ज करा सकते हैं, इसको देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिला एवं पुलिस प्रशासन से मदद लेने का निर्णय लिया है।