{"_id":"59b05ca14f1c1bfb7f8b47a2","slug":"131504730273-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा से कहासुनी के बाद भांजे ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा से कहासुनी के बाद भांजे ने लगाई फांसी
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज। चोलापुर थाना अंतर्गत हाजीपुर स्थित ननिहाल में रहने वाले सिकंदर (16) ने बुधवार की शाम फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मामा से हुए विवाद के बाद सिकंदर ने आत्महत्या की है।
जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के रतनूपुर गांव का मूल निवासी सिकंदर बचपन से ही ननिहाल में रहता था। सिकंदर का पालनपोषण उसकी नानी परवीन करती थी। बताया जाता है कि बुधवार को सिकंदर और उसके मामा के बीच हिस्सेदारी को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी से क्षुब्ध सिकंदर ने शाम में कमरे में जाकर रस्सी के फंदे के सहारे फांसी लगा ली। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले ली। उधर, सिकंदर की आत्महत्या के बाद उसके मामा घर छोड़कर भाग निकले। थानाध्यक्ष चोलापुर विनय प्रकाश सिंह ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।