फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डमरू के उद्घोष संग बाबा का जलाभिषेक

डमरू के उद्घोष संग बाबा का जलाभिषेक

Tue, 11 Jul 2017 02:19 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
डमरू के उद्घोष संग बाबा का जलाभिषेक
वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को यादव बंधुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। चंद्रवंशी गोप सेवा समिति की ओर से जलाभिषेक शोभायात्रा गौरी केदारेश्वर महादेव के जलाभिषेक से शुरू हुई। तिलभांडेश्वर, शीतला माता, अहिल्येश्वर, ढुंढीराज गणेश से होते हुए श्री काशी विश्वनाथ, महामृत्युंजय, त्रिलोचन, ऊंकालेश्वर, लाटभैरव के जलाभिषेक से संपन्न हुई। इस दौरान डमरूदल आगे आगे चलते रहे।
विज्ञापन

सुबह छह बजे गौरी केदारेश्वर से आंखों में सूरमा लगाए गंजी गमछा पहनकर कंधे पर गगरा में गंगा जल लेकर यादव बंधु निकले तो सड़कों की छटा ही बदल गई। लालजी सरदार के नेतृत्व में सैकड़ों यादव बंधु तिलक, चंदन लगाकर बड़े-बड़े कलशों में गंगाजल भरकर ले आए। इस दौरान समूचा इलाका हर-हर बम-बम के उद्घोष से गूंजता रहा। शोभायात्रा में बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी शामिल थे। विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के दौरान दूसरे भक्तों को कुछ देर के लिए रोका गया। यादव बंधुओं ने बाबा से देश के शक्तिशाली और विश्वगुरु बनने की प्रार्थना की। शोभायात्रा में गोपाल यादव, गणेश यादव, पारसनाथ यादव, श्रीकांत यादव, आयुष्मान चंद्रवंशी, विशाल यादव, संतोष यादव, प्रभु यादव, राजू यादव, गोविंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, श्रीकृष्ण यादव महासभा के अध्यक्ष प्रकाश यादव और मंत्री मदन यादव के नेतृत्व में केदारघाट से जलाभिषेक यात्रा शुरू हुई जो परंपरागत मार्ग से होकर गोदौलिया होते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची और बाबा का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

85 साल पुरानी है जलाभिषेक की परंपरा
इस आयोजन के व्यवस्थापक लालजी सरदार ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को बाबा के जलाभिषेक की परंपरा सन् 1932 में उनके पिता स्व. भोला सरदार ने शुरू की थी। उस समय अकाल पड़ा था। लोग भूख से मर रहे थे। तब यादव बंधुओं ने भोले बाबा से बारिश कराने की गुहार लगाई और शिव ने कृपा की बरसात की। तब से निरंतर इस प्रथा का निर्वहन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed