{"_id":"5963e6604f1c1b4d128b46de","slug":"131499719264-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले सोमवार को कई इलाकों की बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के पहले सोमवार को कई इलाकों की बती गुल
Updated Tue, 11 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। तमाम आदेश निर्देशोें के बाद भी सावन के पहले सोमवार को शहर के कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई। बिजली की आवाजाही से जनता ऊब चुकी है। लोकल फाल्ट बताकर कई इलाकों में बिजली की आंखमिचौनी जारी रही। यह सिलसिला देर रात तक चला। उधर जैतपुरा के जलालीपुरा में तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर की लिड उड़ गई। इस दौरान खंभे में करंट उतरने से अफरा तफरी का माहौल हो गया।
जैतपुरा में उतरे करंट के बारे में दिनेश अग्रहरि ने बिजली विभाग को दी। बताया कि करंट लगने से एक बकरी की मौत हो गई और कुछ जानवरों को भी करंट का झटका लगा। उधर विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार के अनुसार किसी प्रकार की हानि नहीं हुई है। करंट उतरने की सूचना के बाद उसे दुरुस्त कराया गया है।
इन दिनों मंडुवाडीह बाजार की जनता क्षेत्र में बढ़ रही लोकल फाल्ट के नाम पर कटौती से आजिज आ गई है। सुबह, दोपहर, शाम और रात कई बार बिजली की आवाजाही से जनता परेशान हो गई है। यही हाल रहा तो किसी दिन जनता का आंदोलन सड़क पर शुरू हो जाएगा। विभागीय अधिकारी क्षेत्र की कमियों को दूर नहीं करा पा रहे हैं। शहर के अन्य हिस्सों में बिजली आपूर्ति तो अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ ठीक रही। बावजूद इसके कचहरी, लंका, केराकतपुर, चांदपुर, लोहता, लहरतारा, औरंगाबाद, सोनिया, लंका, कचहरी, महमूरगंज आदि इलाकों में बिजली का आना जाना लगा रहा है।