{"_id":"5e7b9ad48ebc3e78b90f982e","slug":"13-samples-sent-from-corona-correspondents-for-investigation-will-be-confirmed-again-by-the-relatives-of-negative-positive-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के लिए कोरोना संदिग्धों के भेजे गए 13 नमूने निगेटिव, पॉजिटिव युवक के परिजनों की दुबारा होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के लिए कोरोना संदिग्धों के भेजे गए 13 नमूने निगेटिव, पॉजिटिव युवक के परिजनों की दुबारा होगी जांच
Thu, 26 Mar 2020 12:30 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 26 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना वायरस के संक्रमण, बचाव एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों की जांच कर उन्हें जागरूक किया गया। बुधवार को 11 व्यक्तियों को सरकारी क्वारंटीन समेत 176 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशानुसार बुधवार को 640 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। अब तक कुल 41,623 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग की जा चुकी है। सर सुंदरलाल चिकित्सालय बीएचयू के आइसोलेशन वार्ड में एक मरीज को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में आज नए सात संदिग्ध व्यक्ति और पहले से भर्ती एक पॉजिटिव मरीज का इलाज चल रहा है। उसके छह परिवारीजनों का सैंपल दुबारा जांच के लिए भेजा गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में अब तक 65 संदिग्ध व्यक्तियों का नमूना जांच के लिये भेजा गया। बुधवार को बीएचयू अस्पताल में दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय से 14 नमूने जांच के लिये भेजे गए।
विज्ञापन
डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि सरकारी चिकित्सालयों और हेरिटेज मेडिकल कालेज में कुल 524 बेड आरक्षित किये गये हैं। जनपद में संदिग्ध मरीजों के परिवहन के लिये 8 सरकारी तथा 15 निजी एम्बुलेंस आरक्षित किये गये है। संदिग्ध मरीजों के लिये पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में ओपीडी संचालित है। जहां जांच एवं परामर्श दिए जा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, शिवपुर, में पहले से स्थापित क्वारंटीन एरिया में आज कोई भी व्यक्ति क्वारंटीन नहीं किया गया है।
विज्ञापन