{"_id":"65b95387650f95abe50f03f9","slug":"13-pandits-got-married-for-232-couples-and-one-maulvi-got-married-for-four-couples-varanasi-news-c-313-1-svns1022-109933-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 13 पंडितों ने 232 जोड़ों की करवाई शादी तो एक मौलवी ने कराया चार जोड़ों की निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 13 पंडितों ने 232 जोड़ों की करवाई शादी तो एक मौलवी ने कराया चार जोड़ों की निकाह
विज्ञापन
गाजीपुर। दो दिवसीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन पहले दिन मंगलवार को नगर के आरटीआई (नवीन स्टेडियम) में हुआ। कार्यक्रम की टाइमिंग सुबह नौ बजे तक तय थी, लेकिन दोपहर एक बजे तक 236 जोड़े सात फेरे नहीं ले पाए थे। वजह माननीय कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे तो वह उनकी राह निहार रहे थे। हालांकि दोपहर माननीयों के आगमन के बाद विवाह का कार्यक्रम शुरू हो पाया। जहां 13 पंडितों ने 232 जोड़ों की शादी कराई तो एक मौलवी ने चार मुस्लिम जोड़ों को निकाह पढ़ाया।
कार्यक्रम में एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और सदर नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल का आना तय था। दोपहर पहुंचे माननीयों ने दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित करके इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल और मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने नवविवाहित जोड़ों के कन्या के खाते में ऑनलाइन माध्यम से बटन दबाकर 35-35 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित किया। साथ ही नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र और पौधरोपण के लिए फलदार वृक्ष का पौधा दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
मेले जैसा दिखा नजारा, गरीबों के खिले चेहरे
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन नगर के आरटीआई (नवीन स्टेडियम) में किया गया। इस दौरान आरटीआई में मेले जैसा नजारा दिखा। आरटीआई मैदान में दर्जनों की संख्या में गरीब तबके के लोगों ने अस्थायी दुकानें लगा रखी थीं। चाट-पकौड़ी, फुल्की, पॉपकार्न आदि की दुकानें सजी थीं। इन दुकानों से लोगों को खरीदारी करते हुए देखा गया। इसके कारण गरीब दुकानदारों के चेहरे खिले हुए नजर आए। वहीं सामूहिक विवाह कार्यक्रम देखने के लिए कुछ आसपास के लोग भी पहुंचे थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अनहोनी से निपटने को लेकर थी मुकम्मल व्यवस्था
आरटीआई ग्राउंड में सामूहिक विवाह के आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। इस दौरान ग्राउंड में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां खड़ी नजर आईं। वहीं पेयजल की व्यवस्था के लिए नगर पालिका की ओर से पेयजल का टैंकर लगवाया गया था।