{"_id":"599f068e4f1c1b38268b46b0","slug":"12th-class-student-dies-falling-from-school-roof-doubt-on-blue-whale","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सनबीम स्कूल वरुणा की छत से गिरकर 12वीं के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनबीम स्कूल वरुणा की छत से गिरकर 12वीं के छात्र की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
अपने लाल का शव सामने देख बिलख पड़े परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सेंट्रल जेल रोड स्थित सनबीम स्कूल वरुणा की छत से गुरुवार की दोपहर संदिग्ध हाल में 12वीं का छात्र प्रशांत पांडेय (17) नीचे जा गिरा। ब्वायज हॉस्टल बिल्डिंग के पीछे लहूलुहान पड़े प्रशांत को देख हॉस्टल के ही एक छात्र ने शोर मचाया।
मौके पर पहुंचे स्कूल के कर्मचारी प्रशांत को आननफानन में एक निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान शाम को प्रशांत की मौत हो गई।
आला अधिकारियों के निर्देश पर रात में ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया। प्रशांत के पिता प्रजेश कुमार पांडेय दीवानी कचहरी में सहायक अभियोजन अधिकारी के पद तैनात हैं। दो बेटों में बड़े प्रशांत की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन
घटना के बारे में कोई कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं था। वहीं, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि घटना क्यों हुई, यह समझ से परे है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि वह गिरा या गिराया गया।
पुलिस इस पहलू पर भी काम कर रही है कि इसके पिछे कहीं ‘ब्लू व्हेल’ जैसे खतरनाक ऑनलाइन गेम तो नहीं। इसकी तह तक पहुंचने के लिए पुलिस पता लगा रही है कि प्रशांत स्मार्ट फोन उपयोग करता था या नहीं।
यदि वह मोबाइल का उपयोग करता था तो आखिरी बार उसकी किससे बात हुई थीं। उसकी पूरी कॉल डिटेल की पड़ताल की जाएगी।
मूलत: गाजीपुर निवासी प्रशांत के परिवारीजनों की ओर से गुरुवार की देर रात स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी गई। जिसके आधार पर स्कूल प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

अस्पताल के बाहर छात्र के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र के कनउन के मूल निवासी प्रजेश कुमार पांडेय यहां पांडेयपुर क्षेत्र की प्रेमचंद नगर कॉलोनी के फेज एक स्थित मकान में परिवार के साथ रहते हैं।
परिवार में पत्नी शीला और छोटा बेटा प्रभाष के अलावा बड़ा बेटा प्रशांत था। सनबीम स्कूल वरुणा में प्रभाष 11वीं में पढ़ता है जबकि प्रशांत 12वीं (गणित वर्ग) का छात्र था। रोजाना की ही तरह गुरुवार को प्रशांत स्कूल आया था।
स्कूल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार आखिरी बार पूर्वाह्न 11:23 बजे के लगभग प्रशांत को स्कूल बिल्डिंग के समीप स्थित ब्वायज हॉस्टल बिल्डिंग के भूतल से प्रथम तल की सीढ़ी की ओर जाते देखा गया। इसके करीब तीन मिनट बाद ही हॉस्टल बिल्डिंग के पीछे प्रशांत लहूलुहान पड़ा मिला।
सूचना पर पहुंची शिवपुर पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सनबीम स्कूल वरुणा की प्रधानाचार्य डॉ. अनुपमा मिश्रा ने बताया कि एक शिक्षिका ने प्रशांत को सामान्य तरीके से डांटा था।
क्लास के दूसरे छात्रों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिक्षिका की डांट के बाद वह सामान्य ही था। ऐसा क्यों हुआ यह समझ से परे है। वहीं, एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।