{"_id":"5cd1ed60bdec22076f5105c1","slug":"121557261664-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर में डिवाइस लगाकर 95 किलोवाट बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर में डिवाइस लगाकर 95 किलोवाट बिजली चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आइस फैक्ट्री में मंगलवार को बिजली निगम की रेड टीम ने छापेमारी कर 95 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। इस दौरान बिजली चोरी का चौंकाने वाला तरीका सामने आया। मीटर को रिमोट से चलाया जा रहा था। डिवाइस व रिमोट को जब्त कर लिया गया है। बिजली चोरी को लेकर फर्म संचालक के खिलाफ मंडुवाडीह थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। दूसरी ओर विद्युत चोरी का आकलन व उसके आधार पर पेनाल्टी व अन्य कार्रवाई की जाएगी।
चांदपुर-लोहता रोड पर संदीप जायसवाल की मेसर्स एसआर आईस फैक्ट्री है। पिछले दिनों बिजली निगम की एमआरआई एनालिसिस में आइस फैक्ट्री में बिजली खपत काफी कम होती मिली। इसको लेकर अधिकारियों को शक हुआ। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक गोविंदराजू एनएस व निदेशक वाणिज्य ओपी दीक्षित को इसकी जानकारी दी गई। अधिकारी द्वय के निर्देश पर डिस्काम मुख्यालय की रेड टीम ने आइस फैक्ट्री पर मंगलवार को छापा मारा। जांच में पता चला कि आइस फैक्ट्री में 95 किलोवाट की बिजली चोरी अभी तक हुई है। उस समय अधिकारियों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब मीटर में डिवाइस मिला। मीटर में चिप लगाकर रिमोट से संचालित किया जा रहा था। रेड टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
रेड टीम में प्रमुख अधीक्षण अभियंता एमएन गोयल, अधिशासी अभियंता रेड अविनाश गौतम, अधिशासी अभियंता परीक्षण बीके सिंह, सुरेंद्र कुमार, केसी मौर्या, अधिशासी अभियंता एसडी सिंह, अवर अभियंता सतर्कता मारकंडे यादव, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, पुलिसकर्मी सतर्कता अनिल राय शामिल रहे।