फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रवेश पत्र का वितरण शुरू, आज भी खुलेंगे कार्यालय

प्रवेश पत्र का वितरण शुरू, आज भी खुलेंगे कार्यालय

Sun, 21 Apr 2019 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
प्रवेश पत्र का वितरण शुरू, आज भी खुलेंगे कार्यालय
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र का वितरण शुरू हो गया है। 22 अप्रैल से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं को देखते हुए 21 अप्रैल रविवार को भी विश्वविद्यालय के कार्यालय खुले रहेंगे। विश्वविद्यालय ने 25 और 26 अप्रैल को होने वाली परीक्षा की तिथियों में भी बदलाव किया है। इसमें लगभग 72 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह जानकारी कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्या ने दी।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ के स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं 22 अप्रैल से दो पालियों में चार मई तक चलेगी। वाराणसी सहित छह जिलों के करीब 72000 परीक्षार्थियों के लिए 40 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। सर्वाधिक 16 केंद्र वाराणसी में बनाए गए हैं। वहीं बलिया में इस वर्ष एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दूसरी तरफ 25 को होने वाली परीक्षा अब छह मई और 26 अप्रैल को होने वाली परीक्षा आठ मई को संपन्न होंगी।
विज्ञापन

जनपद में 16 केंद्र
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, गंगापुर परिसर, हरिश्चंद्र पीजी कालेज, सुधाकर महिला पीजी कालेज, डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कालेज, जीवनदीप महाविद्यालय, सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी महाविद्यालय, महादेव पीजी कालेज, डॉ. शशिकांत सिंह महाविद्यालय, पं. राम प्रवेश चौबे महाविद्यालय, बलदेव पीजी कालेज, जगतपुर पीजी कालेज, डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कालेज, महाराजा बलवंत सिंह पीजी कालेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय व कालिकाधाम पीजी कालेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed