{"_id":"5c8c0cdabdec2214492a85b3","slug":"121552682202-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सोच के साथ खुद बनाए ‘रास्ता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सोच के साथ खुद बनाए ‘रास्ता’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आर्य महिला पीजी कॉलेज चेतगंज के वाणिज्य विभाग की ओरसे शुक्रवार को ‘भारत में महिला उद्यमिता’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। प्रो. ओपी राय ने छात्राओं को उद्यमिता से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महिलाओं को नए सोच के साथ खुद अपना रास्ता बनाना चाहिए। आज के समय में महिलाओं ने न सिर्फ धन अर्जन करने में अपनी भूमिका दर्ज कराई है, बल्कि भावी संगठनों का निर्माण करते हुए अभिकर्ताओं का स्वरूप भी परिवर्तित किया है।
प्रो. मानस पांडेय ने कहा महिलाएं कारपोरेट जगत में आज सफलता हासिल कर रही हैं। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों पूजा गोस्वामी, रीता गोस्वामी और श्रद्धा सिंह ने भी महिला उद्यमिता से जुड़ी बारीकियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि प्रो. ओपी राय, विशिष्ट अतिथि प्रो. मानस पांडेय रहे। अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. रचना दुबे ने किया। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य संकाय डॉ. विभा सिंह, धन्यवाद डॉ. मीना सिंह ने दिया। विशेष सहयोग डॉ. ओम प्रकाश जायसवाल, डॉ.पूजा, शुभम मिश्रा और अंजली यादव का रहा। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. शशिकांत दीक्षित, प्रो. बनारसी मिश्र, डॉ.राजीव सिंह, प्रो. कृपा शंकर जायसवाल, डॉ. शार्दुल चौबे, डॉ. सोमेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अनुप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।