फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   लोकसभा चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं 260 बदमाश

लोकसभा चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं 260 बदमाश

Tue, 12 Mar 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं 260 बदमाश
वाराणसी। लोकसभा चुनाव को जिले के 260 बदमाश प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे बदमाशों की सूची थाना स्तर पर तैयार की गई है। एसएसपी ने इन सभी बदमाशों की गिरफ्तारी का टास्क क्राइम ब्रांच और थानेदारों को दिया है। इसके साथ ही जनपद की सीमा से सटे चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ जिले के बदमाशों की गतिविधियों की टोह लेते रहने और उन पर कार्रवाई का निर्देश क्राइम ब्रांच को दिया है। वहीं, डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों को कुख्यात अपराधियों और उनसे जुड़े लोगों की गतिविधियों की सुरागकशी का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होते ही पुलिस एक्शन में आ गई है। सक्रिय अपराधियों, हाल में जेल से जमानत पर छूटे, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित, इनामी बदमाशों और शराब माफिया के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को बाधित कर सकने वालों को सूचीबद्ध कर लिया गया है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने सोमवार को बताया कि क्षेत्राधिकारियों, थानेदारों, हल्का प्रभारियों और बीट आरक्षियों को कहा गया है कि वो गांवों में संपर्क कर निर्भीक मतदान के लिए सबको प्रेरित करेें। सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को बाधित कर सकने वाले शरारती तत्वों के बारे में भलीभांति वाकिफ हों। पैदल गश्त और वाहन चेकिंग को लेकर किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करना है। जो पुलिसकर्मी लापरवाही बरतेंगे वो कार्रवाई की जद में आएंगे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स (सीपीएमएफ ) की दो कंपनी 15 मार्च को जिले में आ जाएंगी। एसएसपी ने बताया कि स्थानीय पुलिस के साथ सीपीएमएफ के जवान रोजाना संवेदनशील क्षेत्रों में रूट मार्च करेंगे और लोगों को निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों, हल्का प्रभारियों और बीट आरक्षियों को कहा गया है कि संवेदनशील क्षेत्रों में रोजाना चक्रमण कर आमजन से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed