{"_id":"5c535982bdec2259e364e0f4","slug":"121548966274-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुणा में बहाया जा रहा रोज पांच करोड़ लीटर गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुणा में बहाया जा रहा रोज पांच करोड़ लीटर गंदा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वरुणा नदी में प्रतिदिन पांच करोड़ लीटर गंदा पानी बहाया जा रहा है, जो आगे गंगा में आकर मिल जाता है।
शहर के दस किलोमीटर के इलाके में जहां से वरुणा गुजरती है 14 नाले इसमें गिरते हैं। इन नालों में रोज करीब दस करोड़ लीटर गंदा पानी बहता है। इनमें से चार नालों में ही आठ करोड़ लीटर (80 एमएलडी) पानी होता है। इन चार नालों पर चौका घाट में पंपिंग स्टेशन बनाकर पांच करोड़ लीटर (50 एमएलडी) पानी रोज दीनापुर एसटीपी भेजा जा रहा है मगर बाकी तीन करोड़ लीटर गंदा पानी वरुणा में ही गिरता है। हालांकि इस पंपिंग स्टेशन की क्षमता 80 एमएलडी ही है मगर यह पूरी क्षमता से काम नहीं कर रहा। शेष दस छोटे नालों से रोज दो करोड़ लीटर गंदा पानी वरुणा में गिरता है। यह सारा गंदा पानी लेकर वरुणा सराय मोहना में गंगा में मिलती है।
दीनापुर एसटीपी के लिए चौकाघाट में पंपिंग स्टेशन बनाया गया है। इससे करीब 80 एमएलडी से अधिक पानी को दीनापुर भेजना है, लेकिन अभी पूरी क्षमता से पंप को नहीं चलाया जा रहा है। वहीं अन्य नालों के पानी को एसटीपी में ले जाने के लिए सिंचाई विभाग कॉरिडोर क्षेत्र में अभी तैयारी कर रहा है।