फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   परिवीक्षा अवधि बढ़ाने पर जूनियर इंजीनियरों ने दिया धरना

परिवीक्षा अवधि बढ़ाने पर जूनियर इंजीनियरों ने दिया धरना

Sat, 22 Dec 2018 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
परिवीक्षा अवधि बढ़ाने पर जूनियर इंजीनियरों ने दिया धरना
वाराणसी। जूनियर इंजीनियरों की परिवीक्षा अवधि बढ़ाने पर इंजीनियरों में नाराजगी है। इसको लेकर इंजीनियरों ने शुक्रवार को सिगरा स्थित जल निगम के महा प्रबंधक कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ई. अभिषेक दुबे ने कहा कि जल निगम में नियुक्त किए गए जूनियर इंजीनियरों की पहले परिवीक्षा अवधि दो साल थी जिसे बढ़ाकर तीन साल कर दिया गया है। इससे इंजीनियरों को एक साल का नुकसान होगा। बताया कि इस आदेश को समाप्त करने के लिए कहा गया, लेकिन नहीं किया गया। इसलिए डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले यह आंदोलन किया जा रहा है। इसमें सभी सदस्य दो दिन का अवकाश लेकर इस आंदोलन में शामिल हुए हैं। इंजीनियर रोहित लोधी ने कहा कि शनिवार को भी आंदोलन जारी रहेगा। इसके बाद भी अगर विभाग ने नहीं माना तो 27 दिसंबर को फिर से आंदोलन किया जाएगा। इसमें कार्य से विरत रहकर मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो जनवरी में काम बंद करके वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर महेंद्र नाथ मौर्या, शशिपाल यादव, शहनवाज हुसैन, ज्ञानेंद्र कुमार, जीपी सिंह, मो. इमरान सहित कई इंजीनियर उपस्थित रहे। संचालन इं. चंद्र शेखर मंडल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed