{"_id":"5bb7c921867a5507b76651e3","slug":"121538771233-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू के वार्षिक खेल उत्सव आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयू के वार्षिक खेल उत्सव आज से
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में वार्षिक खेल उत्सव स्पर्धा 2018 का शुभारंभ शनिवार को मैराथन के साथ होगा। इस दौरान आईआईटी के साथ ही बीएचयू समेत अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्रा शामिल होंगे। बतौर मुख्य अतिथि एशियन गेम्स में बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघल मौजूद रहेंगे। अमित शुक्रवार की देर शाम तक आईआईटी पहुंच गए। सुबह 6.30 बजे से कार्यक्रम की शुरूआत होगी।
आईआईटी परिसर में इस खेल उत्सव की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। स्पर्धा का मुख्य आयोजन 26 से 28 अक्तूबर तक होगा लेकिन इसके पहले मैराथन के साथ ही अन्य खेलकूद की गतिविधियां और कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। स्पर्धा के संयोजक सौरभ कुमार मीणा ने बताया कि शनिवार को सुबह 6.30 बजे से जिमखाना मैदान से मैराथन शुरू होगा। बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोबाइल नंबर 8118845177 पर संपर्क कर पंजीकरण कराया जा सकता है। बताया कि सात अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम में खेल के साथ ही सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी।