{"_id":"5bb12f93867a554f1c0ee821","slug":"121538338707-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उंगलियों के निशान से हनुमान चालीसा लिखने पर यूरेशिया वल्डर् रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उंगलियों के निशान से हनुमान चालीसा लिखने पर यूरेशिया वल्डर् रिकार्ड
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। उंगलियों के निशान से हनुमान चालीसा लिखने वाली काशी विद्यापीठ की छात्रा नेहा सिंह को रविवार को यूरेशिया वर्ल्ड रिकार्ड सर्टिफिकेट दिया गया। उसने 38417 उंगलियों के निशान से 137 मीटर यानि 449 फीट कपड़े पर पूरी हनुमान चालीसा लिख दी है। इसका विमोचन संकट मोचन मंदिर प्रांगण में पद्मश्री डॉ. सरोज चूड़ामणि और वाणिज्यकर उपायुक्त राकेश सिंह ने किया। यूरेशिया वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि डा. जगदीश पिल्लई की मौजूदगी में यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट के साथ मेडल, अमेरिकन प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प का चेहरा अंकित किया हुआ स्वर्ण सिक्का भी दिया गया।
नेहा सिंह ने कहा कि काशी विद्यापीठ की प्रोफेसर मंजुला चतुर्वेदी के सामाजिक कार्यों से वो प्रेरणा लेती रहती है और हमेशा कुछ नया करने की सोचती हैं। हनुमान चालीसा लिखने वाले इस कार्य में बीएचयू के प्रो. सुरेश नायर एवं राम महेश्वरी का भी सहयोग रहा। नेहा सिंह पिछले साल सोलह लाख मोतियों से भारत का नक्शा बनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में काशी का नाम दर्ज करा चुकी है। अगले महीने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं। इस दौरान संकट मोचन मंदिर के महंत विशंभर नाथ मिश्रा, शिवशरण पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे।