फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   होटल के तीसरे तल से नीचे गिरी युवती, मौत

होटल के तीसरे तल से नीचे गिरी युवती, मौत

Thu, 05 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
होटल के तीसरे तल से नीचे गिरी युवती, मौत
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत नेवादा क्षेत्र के राजेंद्र बिहार कॉलोनी मोड़ स्थित होटल ओयो यूएस रेजिडेंसी में बुधवार को शादीशुदा प्रेमी के साथ गई युवती की तीसरे तल से जमीन पर गिरकर मौत हो गई। देर शाम युवती के पिता की तहरीर पर वेद सिंह, उसके पिता, पत्नी, साली व सास के खिलाफ लंका थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पिता का आरोप है कि वेद सहित पांचों लोगों ने उनकी बेटी को मारपीट कर हत्या की नीयत से होटल से नीचे फेेंक दिया। लंका पुलिस ने वेद और होटल के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रोहनिया थाना अंतर्गत जगरदेवपुर गांव निवासी वेद सिंह दोपहर के समय युवती को लेकर ओयो यूएस रेजिडेंसी होटल पहुंचा था। 21 वर्षीय युवती भी रोहनिया क्षेत्र की ही रहने वाली थी। वेद का विवाह वर्ष 2010 में सीरगोवर्धनपुर में हुआ था। वो शहावाबाद स्थित कपड़ों के शोरूम में काम करता है। वहीं, युवती अविवाहित थी और लंका क्षेत्र मेें एक बुटिक पर काम करती थी। होटल मैनेजर राजकुमार जायसवाल के मुताबिक वेद ने युवती को अपनी पत्नी बताया और कमरा मांगा। इस पर उन्होंने तीसरे तल पर स्थित कमरा नंबर 301 दिखाने के लिए कर्मचारी को उनके साथ भेजा। बताया जाता है कि इसी दौरान वेद की पत्नी, पिता, साली और सास होटल में पहुंच गए और युवती के साथ कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान होटल के तीसरे तल की खिड़की का शीशा खुला और युवती नीचे गिरी पड़ी मिली। गंभीर रूप से घायल युवती को आसपास के लोग बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई तो पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को बीएचयू की मोर्चरी मेें रखवाया। इस बारे में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि होटल और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वेद और होटल के एक कर्मचारी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed