{"_id":"5b3d18c04f1c1b55238b485b","slug":"121530730688-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार का न्याय की मांग पर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित परिवार का न्याय की मांग पर भेजा जेल
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। गोपीगंज पुलिस हिरासत में हुई ऑटो चालक रामजी मिश्र की मौत के मामले को लेकर मंगलवार रात बगैर अनुमति अनशन कर रहे 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। इससे खलबली मच गई।
गत शुक्रवार को घरेलू विवाद में गोपीगंज कोतवाली गए रामजी मिश्र की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इसके बाद हंगामा हो गया। इस घटना के विरोध में तकरीबन दर्जनभर लोग मंगलवार की देर रात फूलबाग में अनशन पर बैठ गए। रात में किसी ने अनशन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सोशल मीडिया से मिली जानकारी के बाद अनशन स्थल पर पहुंची पुलिस ने रविकांत भारती, दीपक बिंद, मनीष बिंद, विशाल बिंद, विजय कुमार, मुकेश कुमार, नायब विंद, सूरज बिंद, महेश मौर्या, छोटू बिंद को बगैर अनुमति अनशन करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। रात भर सभी को ऊंज थाने में बैठाया गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर अनशनकारियों के लापता होने की अफवाह फैलने लगी। इससे उनके घर वाले भी घबरा गए। इसके बाद पुलिस ने उनका चालान कर दिया। गोपीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि कुछ लोग बिना अनुमति एकत्र होकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे। इस पर सभी का शांतिभंग में चलान किया गया है।