{"_id":"5b2d600d4f1c1b264d8b7f44","slug":"121529700365-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनियाबाग-कबीरचौरा मार्ग चौड़ीकरण के लिए किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनियाबाग-कबीरचौरा मार्ग चौड़ीकरण के लिए किया निरीक्षण
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बेनियाबाग कबीरचौरा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए नगर आयुक्त ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने सड़क पर घर बनाकर रहने वालों की सूची बनाने का आदेश दिया है और एक सप्ताह में पूरे क्षेत्र की सर्वे रिपोर्ट तैयार करने कहा है। बेनियाबाग से कबीरचौरा मार्ग पर जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यह पहल की जा रही है।
शुक्रवार को वाराणसी विकास समिति के साथ नगर आयुक्त ने बेनियाबाग, कबीरचौरा व मातृ अस्पताल का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त के निरीक्षण के दौरान लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण की ओर ध्यान दिलाया। नगर आयुक्त ने सड़क पर घर बनाकर रास्ता अवरुद्ध करने के संबंध में सूची बनाकर देने के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया। इस मामले में सर्वे रिपोर्ट सप्ताह भर के अंदर आ जाएगी। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि मातृ अस्पताल को आधुनिक बनाने के लिए कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। इस दौरान वाराणसी विकास समिति के अध्यक्ष आर.के. चौधरी, सचिव राजेंद्र कुमार दूबे, श्रीनन्दन उपाध्याय, अखिलेश सिंह , यू.आर. सिंह, राहुल मेहता, अभिनंदन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।