{"_id":"5b257bc04f1c1bfd6e8b81f1","slug":"121529183168-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात महिला की मौत, सीमा निर्धारण के लिये बुलाया गया लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात महिला की मौत, सीमा निर्धारण के लिये बुलाया गया लेखपाल
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चांदपुर-लोहता मार्ग पर शनिवार की दोपहर एक अज्ञात महिला का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। मंडुवाडीह इसे लोहता थाने का मामला बताती रही तो वहीं लोहता इसे अपनी सीमा से बाहर की घटना साबित करने में जुटी रही। हद तो तब हो गई जब सीमा विवाद को सुलझाने के लिये लेखपाल को बुलाना पड़ा। लेखपाल ने क्षेत्र को मंडुवाडीह का बताया तब जाकर आगे की कार्रवाई शुरू हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदपुर-भदोही मार्ग पर एक बुजुर्ग महिला का शव दिखा। इसकी सूचना राहगीरों ने मंडुवाडीह पुलिस को दी। मौके पर पहुची मंडुवाडीह पुलिस ने इसे लोहता थानाक्षेत्र का बता पल्ला झाड़ना चाहा तो वहीं लोहता पुलिस ने इसे मंडुवाडीह थाने का मामला बताया। दोनों थाना क्षेत्र के विवाद को सुलझाने के लिए लेखपाल को बुलाना पड़ा। दोनो थानों की पुलिस ने क्षेत्रीय लेखपाल कृपाशंकर तिवारी को बुलाकर नक्शा मंगवाया और सीमा निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हुई। लेखपाल ने उक्त स्थान को मंडुआडीह थाना क्षेत्र का होना बताया। तब जाकर मंडुआडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिये भेजा। आसपास के लोगों ने बताया कि महिला कई दिनों से इस क्षेत्र में घूम रही थी।