फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पुलिस परीक्षा में यातायात और कानून व्यवस्था की चुनौती

पुलिस परीक्षा में यातायात और कानून व्यवस्था की चुनौती

Sun, 17 Jun 2018 02:36 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
पुलिस परीक्षा में यातायात और कानून व्यवस्था की चुनौती
वाराणसी। पुलिस और पीएससी में आरक्षी पद पर होने वाली परीक्षा में दो दिन में एक लाख 63 हजार परीक्षार्थियों के शहर में आने से यातायात और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की चुनौती होगी। दो दिन की चार पालियों में होने वाली परीक्षा में रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, ऑटो स्टैंड सहित अन्य जगहों पर भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में प्रशासन भी किसी आशंका से निपटने के लिए तैयारियों में जुटा है। परीक्षा में आने वाले अभ्यर्थियों की संख्या और सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन, बस अड्डे सहित अन्य संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल तैनात रहेगी। पुलिस की ओर से रोडवेज निगम को पत्र लिखकर बसों की संख्या और फेरे बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 18 और 19 जून की परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि वे 17 जून की रात से ही अपने क्षेत्र के निरंतर चक्रमण करते रहेंगे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो सीधे वही जिम्मेदार होंगे। हल्का प्रभारी और बीट आरक्षी क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और थानाध्यक्ष को रिपोर्ट करेंगे। सीओ को जोनल आफिसर बनाया गया है और परीक्षा की शुरुआत के पहले से कॉपी जमा होने तक निरंतर मॉनिटरिंग करेंगे। सशस्त्र बल की निगरानी में कापी पेपर केंद्रों पर आएगा और जमा होगा। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, ऑटो स्टैंडों पर पुलिस और पीएसी तैनात रहेगी। यूपी 100 की पीआरवी परीक्षा केंद्रों के रूट पर भ्रमणशील रहेंगी। हर परीक्षा केंद्र पर एक प्रभारी इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर होगा। हर केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एक दरोगा, चार कांस्टेबल, दो महिला कांस्टेबल, चार होमगार्ड होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed