फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बिक्री मैक्रोनी व पास्ता का, बिल बनता सेवई का

बिक्री मैक्रोनी व पास्ता का, बिल बनता सेवई का

Sat, 09 Jun 2018 02:35 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
बिक्री मैक्रोनी व पास्ता का, बिल बनता सेवई का
वाराणसी। वाणिज्यकर विभाग ने करोड़ों की टैक्स चोरी कर रहे एक फैक्ट्री को सीज कर दिया है। फैक्ट्री मालिक पर आरोप है कि वह विभाग की आंखों में धूल झोंककर खुलेआम टैक्स चोरी कर रहा था। मैक्रोनी व पास्ता का कारोबार करता था और बिल सेवईं का काट रहा था। इसकी सूचना जब विभाग के अफसरों को मिली तो छापेमारी की कार्रवाई हुई। करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई में करोड़ो के कीमत का मैक्रोनी व पास्ता का स्टॉक भी मिला।
विज्ञापन

कर चोरी की सूचना पर वाणिज्यकर विभाग की टीम गुरुवार की शाम करखियांव एग्रो इंडस्ट्री के आरडी उद्योग फैक्ट्री में जा धमकी। टीम को देखकर फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों व आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम ने फैक्ट्री में रखे एक-एक दस्तावेज को गंभीरता से खंगाला, जिसमें बड़े पैमाने पर कर चोरी का मामला उजागर हुआ। कारोबारी मैक्रोनी व पास्ता के साथ मसालों की पिसाई का भी बड़े पैमाने पर कारोबार करता है। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम के हाथ कई अहम दस्तावेज लगे, जिसके बारे में कारोबारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन

छापेमारी की कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर लाल मिर्च, काली मिर्च के अलावा कई तरह के मसाले का स्टॉक मिला। इसके अलावा मैक्रोनी, पास्ता का भी स्टॉक मिला, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। करीब चार घंटे की कार्रवाई में कारोबारी माल से संबंधित एक भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इस आधार पर विभाग की टीम ने मसाले के साथ फैक्ट्री को सीज कर दिया है। छापेमारी की कार्रवाई एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 जीएस बोनाल के निर्देश पर ज्वाइंट कमिश्नर वीके शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। टीम में डिप्टी कमिश्नर संजय मिश्रा, आनंद राय, असिस्टेंट कमिश्नर अरविंद पाठक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed