{"_id":"5b1302114f1c1b214d8b46a2","slug":"121527972369-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठे पर दलित किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्ठे पर दलित किशोरी से दुष्कर्म
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव। थानाक्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी और उसके दो सहयोगियों के विरुद्ध दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए वाराणसी स्थित मंडलीय अस्पताल भेजा गया है। मामले में दो लोग हिरासत में लिए गए हैं।
घटना 31 मई की रात की है। किशोरी की मां और परिजन आजमगढ़ स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। घर पर किशोरी और उसकी भाभी थे। देर रात उनके सोते समय ईंट भट्ठे पर काम करने वाला बीरू नामक मजदूर घर में घुस आया। उसने किशोरी के साथ सो रही उसके भाभी के हाथ, पैर और मुंह बांध दिए। फिर किशोरी को धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आजमगढ़ से लौटने के बाद परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि भट्ठा मालिक और ईंट भट्ठे के मुंशी ने साजिश के तहत आरोपी को भगा दिया।