{"_id":"5af7528e4f1c1bdd408b4c7a","slug":"121526157966-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामना द कॉन्शन्स कीपर ने कराया इतिहास से रूबरू0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामना द कॉन्शन्स कीपर ने कराया इतिहास से रूबरू0
Updated Sun, 13 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भारत रत्न पं. मदन मोहन मालवीय के जीवन प्रसंगों पर आधारित नाटक महामना द कॉन्शन्स कीपर ने दर्शकों को इतिहास से रूबरू कराया। नागरी नाटक मंडली के मंच पर चौरी चौरा कांड, भारत का प्रथम जल आंदोलन एवं गंगा आरती का मंचन किया गया। नाटक के दौरान दर्शक आजादी की लड़ाई के साथ-साथ भारत को सशक्त एवं समृद्ध बनाने वालों पर रौशनी डाली गई।
निर्देशक सुमित श्रीवास्तव और नाटककार मंजीत चतुर्वेदी के नाटक को कलाकारों ने मंच पर जीवंत किया। मदन मोहन मालवीय की भूमिका में उमेश भाटिया, बाल मालवीय गुंजन शुक्ला, दरभंगा नरेश यशवीर चौधरी, सर सुंदरलाल प्रो. अरूण जैन, सर हारकोर्ट बटलर करण चौधरी, जज शुभम तिवारी, सूत्रधार नवीन चंद्रा व अमन जेटली ने बेहतरीन भूमिका अदा की। वहीं दूसरी तरफ आचार्य रामचंद्र शुक्ल की कविता भारत और वसंत का श्रुति नाट्य प्रस्तुत किया गया। संगीत सौरभ श्रीवास्तव, निर्देशन प्रो. मंजीत चतुर्वेदी का रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री बाबा योगेंद्रनाथ और पं. रेवा प्रसाद द्विवेदी, नीलकमल चटर्जी, डा. नीरजा माधव, बीएचयू कुलसचिव डा. नीरज त्रिपाठी रहे।