{"_id":"5ae8bd7b4f1c1b85028b7a2e","slug":"121525202299-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष, सात घायल
Updated Wed, 02 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। क्षेत्र के भवानीपुर गांव में मकान में शटर लगाने के विवाद में मंगलवार को पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों से जमकर मारपीट हुई और ईंट-पत्थर चले। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस तमाशबीन बनी रही। मारपीट में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। तीन की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
गोपीगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी धनंजय मिश्र मंगलवार को मकान में शटर लगवा रहे थे। इसी बीच रास्ते को लेकर पटीदारों ने इसका विरोध किया। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। थोड़ी देर की कहासुनी के बाद दोनों तरफ से लाठियां और ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। इस बीच किसी ने यूपी-100 पुलिस को मारपीट की सूचना दे दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस मारपीट के दौरान तमाशबीन बनी रही। मारपीट में दोनो पक्षों से सत्यप्रकाश मिश्र (55), विपिन कुमार मिश्र (32), शशि देवी (36), शिवम (12), धनंजय मिश्र (38), अनिला देवी (43) और मानिक चंद्र मिश्र (45) घायल हो गए। सभी घायलों को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सत्य प्रकाश मिश्र, शशि देवी और शिवम को वाराणसी रेफर कर दिया गया। इस मामले में दोनों पक्षों ने गोपीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही, मारपीट और पथराव से गांव में पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा।