{"_id":"5ad902e04f1c1b350a8b574a","slug":"121524171488-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेड कोठी में होटल के कमरे में इंजीनियर ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेड कोठी में होटल के कमरे में इंजीनियर ने लगाई फांसी
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सिगरा थाना अंतर्गत परेड कोठी स्थित होटल राजकमल पैलेस के चतुर्थ तल स्थित कमरा नंबर 403 में गुरुवार को इंजीनियर पवन पांडेय (27) का शव पंखे के सहारे गमछे के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर सिगरा पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
मध्य प्रदेश के सतना निवासी राजेश पांडेय के पुत्र पवन सौर ऊर्जा का काम करने वाली एक कंपनी में इंजीनियर थे। शहर के एक निजी स्कूल में बीते चार महीने से सोलर प्लांट लगाने का काम पवन की देखरेख में हो रहा था। इस दौरान राजकमल पैलेस में ही पवन कमरा लेकर ठहरते थे। होटल स्टाफ के अनुसार पवन के कमरे के बगल में एक टूरिस्ट ग्रुप ठहरा हुआ था। शाम साढ़े छह बजे के लगभग ग्रुप के लोगों के बीच का एक बच्चा खेलते हुए पवन के कमरे की ओर से गुजरा। उसने देखा कि दरवाजा खुला हुआ है और पवन फंदे से लटके हुए हैं तो जोर से चीखा। टूरिस्ट ग्रुप ने तत्काल इसकी जानकारी होटल प्रबंधन को दी और थोड़ी ही देर में सिगरा पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिगरा ने बताया कि पवन साइट से तीन बजे के लगभग कमरे में आए और चार बजे के लगभग परिजनों को फोन कर बातचीत किए। पवन के घर वालों को सूचित कर दिया गया है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।