{"_id":"5ad65d0b4f1c1bb56a8b4b20","slug":"121523997963-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के बढ़ते ही पानी की हुई किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के बढ़ते ही पानी की हुई किल्लत
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गर्मी के बढ़ते ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत काफी बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। शहरी क्षेत्र में भी उंचाई वाले क्षेत्र जैसे चौक, ज्ञानवापी सहित शहर के पूरे पक्के महालों में पेयजल सप्लाई प्रभावित हो रही है। कई क्षेत्रों में प्रेशर इतना कम हैं कि लोगों को पानी के लिए अतिरिक्त टुल्लू पंप लगाने पड़ रहे हैं। यही नहीं रमापुरा, डेलवरियां, बड़ी गैबी क्षेत्र में भी पेयजल की स्थिति खराब हो गई है। हैंडपंप भी पानी छोड़ चुके हैं, लेकिन इन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे परेशानी हो रही है।
शहर के इन क्षेत्रों में हो रही परेशानी
शहर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी बाजार, तेलियाना, नाटी इमली क्षेत्र, बड़ी गैबी, रमापुरा, डेलवरियां, चौक और पक्का महाल में परेशानी हो रही है। इन क्षेत्रों में जल स्तर नीचे चला गया है, जहां पंपों को रिबोर करना है। खोजवंा, किरहिया,बजरडीहा,नवावगंज,गंगोत्री बिहार कालोनी, सुन्दरपुर, काश्मिरीगंज, अस्सी, भदैनी सहित पूरे इलाके में पीने के पानी का किल्लत है। खोजवंा के रहने वाले राजेश मौर्या ने बताया कि जलकल विभाग द्वारा दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। भदैनी के संपूर्णानन्द तिवारी ने बताया की जलकल विभाग द्वारा जो पानी सप्लाई किया जा रहा है व पीला और बदबूदार है। गंगोत्री बिहार के रहने वाले राजेश सोनकर ने बताया कि पाइप लाइन जाम होने के कारण भीषण गर्मी में 25 घरों में रहने वाले लोग को पीने के लिए पानी नही मिल रहा है। सरायनंदन, सुंदरपुर, दशमी,सुकुलपुरा, ब्रिजिन्क्लेव,नेवादा आदि इलाकों सुबह और शाम केवल दो घंटे आपूर्ति हो रही है।लता है।