फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आईटीआई के छात्रों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन0

आईटीआई के छात्रों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन0

Sat, 17 Mar 2018 02:35 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई के छात्रों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन0
वाराणसी। आईटीआई छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले छात्रों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि वह शुल्क निर्धारण समिति 2014 एवं नौ मार्च 2018 के आदेश को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों को शुल्क प्रतिपूर्ति की व्यवस्था को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने इसे खत्म कर दिया है। छात्रों का दल वरुणा पुल के लाल बहादुर शास्त्री घाट से मार्च निकाल कर जिला मुख्यालय पहुंचा। छात्र डीएम से मिलने उनके कार्यालय जाने की मांग कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया जिसे लेकर नारेबाजी भी हुई। मौके पर पहुंची एसीएम चतुर्थ नीता यादव और सीओ कैंट प्रशांत वर्मा ने छात्रों का पत्रक लिया और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। धरने में अखिलेश पांडेय, रबीश विश्वकर्मा, अनुपम चंद, धर्मेंद्र यादव, अमित सिंह, नवीन कुमार, नंदलाल गुप्ता, मोहित त्रिपाठी, अमित सरकार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed