{"_id":"5aa1a4d84f1c1b01768b4606","slug":"121520542936-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में साढ़े पांच घंटे रहेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में साढ़े पांच घंटे रहेंगे पीएम मोदी
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 मार्च को आगमन संबंधी आरंभिक प्रोटोकाल गुरुवार शाम जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया। प्रोटोकाल के मुताबिक पीएम मोदी काशी में साढ़े पांच घंटे और इमैनुअल मैक्रां चार घंटे रहेंगे। इमैनुअल मैक्रां पीएम मोदी से डेढ़ घंटे पहले ही नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे। दरभंगा घाट पर स्थित बृजरमा पैलेस में लंच का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। दोनों नेता नदेसर स्थित होटल गेटवे (गंगेज) में लंच करेंगे। अगले एक-दो दिनों में मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी होने की उम्मीद है।
मैक्रां और मोदी 12 मार्च की सुबह 10 बजे नई दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां करीब पंद्रह मिनट रुकने के बाद दोनों नेता मिर्जापुर रवाना हो जाएंगे। मिर्जापुर से वह 12:15 बजे बड़ा लालपुर में स्टेडियम में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। हस्तकला संकुल में करीब करीब आधे घंटे रहने के बाद दोनों नेता हेलीकाप्टर से डीरेका मैदान पहुंचेंगे और यहां से सड़क मार्ग से अस्सी घाट जाएंगे। अस्सी घाट से बजड़े पर सवार होकर वह दशाश्वमेध घाट जाएंगे।
दशाश्वमेध घाट से दोनो नेता सड़क मार्ग से होटल गेटवे चले जाएंगे जहां वह लंच करेंगे। मैक्रां के साथ उनकी पत्नी ब्रिगिटी समेत अन्य पारिवारिक सदस्य भी होंगे। बताया जा रहा है कि मैक्रां होटल में प्रेस कांफ्रेंस भी कर सकते हैं लेकिन प्रोटोकाल में इसका उल्लेख नहीं है। लंच के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से वह दिल्ली चले जाएंगे। वहीं पीएम होटल से डीरेका जाएंगे जहां वह लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने के बाद साथ ही पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना समेत अन्य योजनाओं से लाभान्वित लोगों को प्रमाणपत्र देने के साथ ही करीब दस हजार लोगों को संबोधित करेंगे। डीरेका में वह करीब एक घंटे रहेंगे। यहां से हेलीकाप्टर से बाबतपुर जाएंगे। बाबतपुर वह शाम 5:15 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।