फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जून तक पूरा हो जाए चौकाघाट फ्लाईओवर का निर्माण

जून तक पूरा हो जाए चौकाघाट फ्लाईओवर का निर्माण

Sun, 18 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
जून तक पूरा हो जाए चौकाघाट फ्लाईओवर का निर्माण
वाराणसी। चौकाघाट फ्लाईओवर का निर्माण जून महीने तक सेतु निगम हर हाल में करा ले। यह निर्देश शनिवार को कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने सेतु निगम के अभियंता को दिया। कमिश्नर ने कहा कि तीन शिफ्ट में अतिरिक्त श्रमिकों और मशीनों को लगाकर काम पूरा कराया जाए। इसके साथ गेल के अभियंता को कहा कि जहां भी ऊर्जा गंगा योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही है वहां काम में तेजी लाई जाए और ऐसी व्यवस्था की जाए कि यातायात न बाधित हो।
विज्ञापन

गोइठहां और दीनापुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम निर्धारित समय सीमा में हर हाल में पूरा करने का कमिश्नर ने निर्देश दिया। कहा कि काम के दौरान विभागीय अभियंता हर हाल में मौजूद रहें। जलमार्ग प्राधिकरण के अंतर्देशीय जल परिवहन परियोजना की समीक्षा के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकार क्षेत्र की जमीन स्थानांतरित होने की जानकारी होने पर कमिश्नर ने प्राधिकरण के अधिकारी को कहा कि स्वामित्व संबंधी कार्रवाई पूरी कराकर काम जल्दी शुरू कराएं। वाराणसी-जौनपुर मार्ग के निर्माण के दौरान कई स्थान पर आई भूमि अधिग्रहण की समस्याओं को एनएचएआई के अभियंता को कमिश्नर ने शीघ्र दूर कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed