{"_id":"5a7622844f1c1bf07b8b54e5","slug":"121517691524-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोला वाले ठाठ घूमर-घूमर घूमे रे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोला वाले ठाठ घूमर-घूमर घूमे रे...
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के चार दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘सृष्टि 2018’ के अंतिम दिन भावी कृषि वैज्ञानिकों पर मस्ती का रंग छाया नजर आया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच दर्शक दीर्घा में बैठे छात्र भी खूब थिरके। ‘झनक प्रीत की सर पे ओढ़ कर घूमर-घूमर घूमे, ढोला वाले ठाठ घूमर-घूमर घूमे रे’ गीत पर जो धमाल हुआ कि मंच से दर्शक दीर्घा तक मस्ती छा गई। फिर बलम पिचकारी जो तुने मुझे मारी, आचा नच ले, नच ले मेरे यार तू नच ले जैसे गीतों पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुतियां हुईं। देशभक्ति गीतों से माहौल में देश प्रेम का रंग घोला। गीत-संगीत के बीच प्रतिभागी जब रैंप पर कैटवॉक के लिए उतरे तो आयोजन की रौनक में चार चांद लग गए।
सांस्कृतिक महोत्सव के आखिरी दिन विद्यार्थियों में गजब का उत्साह रहा। सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक चले कार्यक्रमों के दौरान स्वतंत्रता भवन सभागार खचाखच भरा रहा। छात्र सलाहकार प्रो. कल्याण घड़ेई के निर्देशन में एकल-समूह नृत्य प्रतियोगिता में पल्लो लटके रे मारो पल्लो लटके, आयो रे आयो रे आयारे मारो ढोलना, आजा नच ले-नच ले-मेरे यार तू नच ले, हाय रे मेरा घाघरा, बदरी की दुल्हनिया जैसे गीतों पर छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दी। संस्थान के निदेशक प्रो ए वैशंपायन ने भी अपनी कविता की प्रस्तुति कर सभी को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान प्रो. प्रवीण प्रकाश, वरुण लाल अहिरवार, प्रो. एके सिंह, प्रो.एमके सिंह, प्रो. ओपी मिश्रा के साथ ही प्रियंका यादव, सौरभ, पूर्णिमा, सौम्या, श्रुति, रजनी यादव आदि मौजूद रहे।