फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बहुमंजिला इमारत बनाने का झांसा देकर बिल्डरों ने हड़प लिया मकान

बहुमंजिला इमारत बनाने का झांसा देकर बिल्डरों ने हड़प लिया मकान

Tue, 30 Jan 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बहुमंजिला इमारत बनाने का झांसा देकर बिल्डरों ने हड़प लिया मकान
वाराणसी। कैंट थाना अंतर्गत नई बस्ती खजुरी निवासी राजेश उपाध्याय के पुराने मकान की जगह बहुमंजिला इमारत बना कर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर बिल्डरों द्वारा धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। यही नहीं, इस संबंध में कहीं शिकायत करने पर राजेश और उनकी मां को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। मामले को लेकर राजेश की तहरीर पर सोमवार को कैंट थाने में चौक के हकाक टोला के मो. साजिद, तेलियाबाग के पियरिया पोखरा के सर्वेश कुमार पांडेय, आदमपुर के पीलीकोठी के अनूप गुप्ता, कोतवाली के हरतीरथ के गौतम सिंह और पांच अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कैंट पुलिस को राजेश ने बताया कि उनका मकान नई बस्ती खजुरी में 125.46 वर्ग मीटर जमीन में बना हुआ था। वर्ष 2015 में खुद को बिल्डर बताते हुए मो. साजिद, सर्वेश, अनूप और गौतम सहित पांच अन्य लोग उनके घर आए। सभी ने उनकी मां सुमन उपाध्याय को पुराने आवास की जगह भूतल और चार मंजिला इमारत (जी-4) बनाने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद वीडीए से बगैर अनुमति लिए ही भूतल और दो मंजिला इमारत (जी-2) का निर्माण करा दिया। जबकि तय हुआ था कि बनने वाली इमारत के दूसरे और चौथे तल का मालिकाना हक राजेश और उनकी मां को दिया जाएगा। इसके साथ ही संपूर्ण निर्माण में 45 प्रतिशत अंश देने की बात भी कही गई थी।
विज्ञापन

राजेश ने कहा कि वो और उनकी मां अब किराये के मकान में रह रहे हैं। मो. साजिद और उसके दोस्त बहुमंजिला इमारत में उनका हक नहीं दे रहे हैं। इसके साथ ही इस संबंध में बात करने पर गोलियों से छलनी कर हत्या करने की धमकी देते हैं। 28 जनवरी को आरोपियों ने धमकाया कि अब अपनी जमीन और उस पर बनी इमारत को भूल जाओ नहीं तो मां-बेटे में से कोई जिंदा नहीं बच पाएगा। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed