{"_id":"5a624c294f1c1b83268b54fb","slug":"121516391465-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के एसी कोच में धुंआ से अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के एसी कोच में धुंआ से अफरातफरी
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर शुक्रवार को पहुंची 12791 डाउन पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के एसी कोच से धुंआ निकलते देख यात्रियों के साथ स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। चालक ने ट्रेन रोककर जाम हुए ब्रेक को सही किया। चालक की तत्परता से बड़ा हादसा टल जाने से लोगों ने राहत की सास ली। इसके चलते ट्रेन दस मिनट विलंब से गंतब्य को रवाना हुई।
12791 डाउन पटना सिकंदराबाद एक्सप्रेस शुक्रवार को दिन में सिकंदराबाद से पटना जा रही थी। दिन में 12.56 बजे ट्रेन जब ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ठहराव के दौरान एसी कोच बी-वन के नीचे से धुंआ निकलने लगा। कोच के नीचे से धुंआ निकलते देख यात्रियो में अफरा तफरी मच गई। जानकारी पर बोगी के पास पहुंचे चालक और गार्ड ने बोगी का निरीक्षण कर गड़बड़ी ठीक कर दिया। गड़बड़ी ठीक होते ही लोगों ने राहत की सास ली। गार्ड और चालक की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन पर ठहराव के समय निकल रहे धुंए पर अगर नजर न पड़ती तो आगे बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था। चालक ने बताया की बोगी का ब्रेक जाम हो गया था। स्टेशन पर ट्रेन रोकने के दौरान ड्रम में ब्रेक पकड़ लेने से धुंआ निकल रहा था। इसके चलते ट्रेन दस मिनट विलंब से रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक वीके सिंह ने कहा कि ट्रेन का ब्रेक जाम होने से धुआं निकल रहा था। उसे सही करने के बाद ट्रेन को गंतव्य रवाना किया गया।