फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   परीक्षा फार्म भरने को भटक रहे मदरसा छात्र

परीक्षा फार्म भरने को भटक रहे मदरसा छात्र

Mon, 15 Jan 2018 02:33 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा फार्म भरने को भटक रहे मदरसा छात्र
वाराणसी। कुछ मदरसों की कारगुजारियों का खामियाजा मदरसा छात्रों को भटकना पड़ रहा है। मदरसों ने बगैर मानक के आलिया स्तर की मान्यता ले रखी है और अब इसके चलते मदरसा छात्र परेशान हो रहे हैं। मदरसा पोर्टल पर लॉक न होने की वजह से अरबी फारसी मदरसा बोर्ड परीक्षा के आवेदन के लिए मदरसा छात्रों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की भी अंतिम तिथि को भी अब महज एक दिन रह गए हैं, ऐसे में मदरसा छात्रों का साल बरबाद होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

योगी सरकार में सभी मदरसों को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें मदरसा पोर्टल पर सभी मदरसों को रजिस्टर्ड किया गया। जो मदरसे पोर्टल पर पंजीकृत या लॉक नहीं हो पाए, वहां न बजट दिया जा रहा है और न शिक्षकों के मानदेय का भुगतान हो रहा है। इसके अलावा मदरसा छात्रों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जिले के 161 मदरसों में 93 मदरसे ही पोर्टल पर लॉक हो पाए हैं। इसमें आलिया स्तर के आठ मदरसे हैं। अब इन मदरसों के करीब डेढ़ सौ से अधिक छात्र बोर्ड परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह जाएंगे क्योंकि जो मदरसे पोर्टल पर लॉक हैं वहीं के छात्र बोर्ड फार्म भर पाएंगे। अब ये छात्र इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने अल्पसंख्यक विभाग के निदेशक व मदरसा शिक्षा परिषद के निदेशक को पत्र लिखकर मदरसा छात्रों की इस परेशानी से अवगत कराया है। फिलहाल शासन ने सभी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जब तक मदरसे मानक पूरे नहीं करते, कोई रियायत नहीं बरती जा सकती। उधर छुट्टियों के चलते दूसरे जिलों से आकर यहां पढ़ने वाले मदरसा छात्र भी फार्म नहीं भर पाए हैं। इसके लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाए जाने के लिए रजिस्ट्रार को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed