{"_id":"5a5bb5984f1c1b83268b4767","slug":"121515959704-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर के प्रकोप से धूप भी बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर के प्रकोप से धूप भी बेअसर
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल रही है। रविवार को आसमान साफ होने पर सुबह से ही धूप निकली लेकिन गलन से लोग परेशान दिखे। धूप सेंकने के लिए छतों पर लोगों की काफी भीड़ दिखी। सुबह-शाम गलन और ठंड से बचने के लिए एकमात्र अलाव ही सहारा बना हुआ है।
नए साल के पहले दिन से पड़ रही ठंड कम नहीं हो रही है। करीब 10 दिनों तक घने कोहरे और शीत लहर से लोग जहां परेशान दिखे वहीं रविवार को सुबह से ही धूप निकलने से ठंड से मामूली राहत मिली। दिन भर बर्फीली हवाओं के चलने से लोग गर्म कपड़ो को नहीं निकाला। धूप निकलने से लोग छतों पर धूप सेंकते नजर आए। रविवार का दिन होने से ज्यादातर लोग छतों पर ही दिखे। मौसम साफ होने के बाद भी तापमान में खास बदलाव नहीं दिखा। न्यूनतम आठ तो अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस ही रहा। शाम ढलते ही ठंड एक बार फिर बढ़ गई। मकर संक्राति का पर्व होने के बाद भी दुकानों पर सन्नाटा पसर गया। रात आठ बजते-बजते सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। रविवार को ठंड से किसी की जान नहीं गई लेकिन अब तक 16 लोगों की ठंड से मौत हो चुकी है।