{"_id":"5a551d3d4f1c1b37198b5e5d","slug":"121515527485-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवी, पंजाब मेल समेत तीन ट्रेनें निरस्त, परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवी, पंजाब मेल समेत तीन ट्रेनें निरस्त, परेशान रहे यात्री
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। गलन और शीतलहर के साथ घने कोहरे ने रेल परिचालन पर ब्रेक लगा दी है। इससे लेट चल रही ट्रेनें यात्रियों के लिए मुसीबत तो थी हीं तीन ट्रेनों के रद होने से रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। लगभग हर रोज ट्रेनें रद करनी पड़ रही है। मंगलवार को वाराणसी भदोही रेल खंड पर संचालित काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, पंजाब मेल एक्सप्रेस और नीलाचल एक्सप्रेस के रद होने से रेलयात्रियों को भारी दुश्वारी हुई। इसके अलावा बाकी ट्रेनें भी 5 से 8 घंटे तक चल रही है।
मंगलवार को हावड़ा - अमृतसर पंजाब मेल एक्सप्रेस, वाराणसी - नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और नई दिल्ली - पूरी एक्सप्रेस ट्रेनों को दर कर दिया गया। मंगलवार को कोहरे कोहरे के चलते ऐसा निर्णय लेना पड़ा। इस बावत स्टेशन अधिकारियों ने बताया कि केवी एक्सप्रेस जो वापस नई दिल्ली जाती वह आज सुबह 8.10 घंटे देरी से आई। इसके अलावा अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल भी साढ़े 5 घंटे देरी से चल रही थी। आनंद विहार से वाराणसी आने वाली गरीब रथ मंगलवार को सुबह 6.25 घंटा विलंब से आई।
ट्रेनों की लेटलतीफी का आलम यह रहा कि घने कोहरे में रेलयात्रियों को भारी दुश्वारी हुई। सबसे बड़ी समस्या यह रही कि स्टेशन के दोनो प्लेटफार्मों पर शेड के समुचित व्यवस्था नहीं है। रेलयात्री शीत में ट्रेनों का इंतजार करते दिखे। ट्रेनों के रद होने से यात्रियों का बुरा हाल रहा। यात्रियों के साथ बच्चे और महिलाएं भी थे जिन्हें खासी परेशानी हुई। ट्रेनों के रद होने से दर्जनों यात्रियों को टिकट वापस करने पड़े।