फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   स्वतंत्र भारत के भविष्य के लिए सजग थे महामना

स्वतंत्र भारत के भविष्य के लिए सजग थे महामना

Mon, 11 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्र भारत के भविष्य के लिए सजग थे महामना
वाराणसी। मालवीय जी का जीवन और कार्य मानव कल्याण के लिए समर्पित था। उन्होंने चार पुरुषार्थों के समन्वय और उच्च शिक्षा के समन्वय के लिए बीएचयू की स्थापना की थी। स्वतंत्र भारत के भविष्य के लिए महामना सजग थे। राष्ट्र का निर्माण केवल विराट चित्त वाले महापुरुष ही कर सकते हैं। उक्त विचार रविवार को बीएचयू में भारतरत्न पं. मदन मोहन मालवीय की 156वीं जयंती पर आयोजित संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

राष्ट्र्र निर्माण में महामना के लोक प्रेरक जीवनादर्श मूल्य विषयक संगोष्ठी का आयोजन मालवीय भवन एवं मालवीय मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। इस दौरान प्रो. कमलेश दत्त त्रिपाठी, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव, मणिपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आद्या प्रसाद पांडेय, जेपी विश्वविद्यालय बिहार के कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह, आचार्य कामेश्वर उपाध्याय ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता कुलसचिवव डा. नीरज त्रिपाठी ने की। स्वागत विजय नाथ पांडेय, धन्यवाद ज्ञापन प्रो. शैलेंद्र गुप्ता और संचालन प्रो. उपेंद्र पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed