{"_id":"59f8e6644f1c1bcf538ba173","slug":"121509484132-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओशो ध्यान केंद्र के संचालक सहित पांच के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओशो ध्यान केंद्र के संचालक सहित पांच के खिलाफ मुकदमा
Updated Wed, 01 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विश्व सुंदरी पुल से गंगा में कूद कर जान देने वाले मोहनिया निवासी नीतेश चौबे के मामले में मंगलवार को लंका थाने में सामने घाट स्थित ओशो ध्यान केंद्र के संचालक समेत दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पांचों के खिलाफ नीतेश को जल समाधि लेने के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप है।
बिहार के मोहनिया रामगढ़ निवासी रणजीत चौबे ने लंका पुलिस को बताया कि उनका बेटा नीतेश छित्तूपुर में रहकर नेट की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान नीतेश सामने घाट स्थित ओशो ध्यान केंद्र के संपर्क में आया। नीतेश को ओशो ध्यान केंद्र के संचालक अशोक सिंह, सामने घाट निवासी अजीत सुनेजा और तीन अज्ञात लोगों ने जल समाधि लेने के लिए दुष्प्रेरित किया। पांचों लोगों के उकसावे में आकर बीते 10 अक्तूबर को नीतेश ने गंगा में कूद कर जान दे दी। थानाध्यक्ष लंका ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।