फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गंगा में युवक और छात्र डूबे

गंगा में युवक और छात्र डूबे

Mon, 23 Oct 2017 02:06 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
गंगा में युवक और छात्र डूबे
रोहनिया। क्षेत्र के शूलटंकेश्वर महादेव, माधोपुर में रविवार की सुबह गंगा में नहाते समय सागर विश्वकर्मा (24) गहरे पानी में चला गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। जानकारी के बाद स्थानीय मल्लाहों ने उसे बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सागर अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था। वहीं बीएचयू के बीए तृतीय वर्ष के छात्र आशीष कुमार विश्वकर्मा (21) की रविवार को शूलटंकेश्वर के पास गंगा में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

कुरहुआ निवासी सागर विश्वकर्मा सुबह अपने छोटे भाई करन के साथ नहाने गया था। छोटा भाई नहा कर मंदिर में दर्शन करने चला गया। लौट कर आया तो देखा कि बाकी लोग नहा रहे थे लेकिन उसका भाई नहीं दिखा। वह रोते हुए घर गया और घरवालों को इसकी जानकारी दी। घरवाले मौके पर पहुंचे और मल्लाहों की मदद से खोजबीन शुरू की। नदी से निकाले जाने के बाद सागर को अखरी स्थित निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सागर तीन भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। वह फर्नीचर बनाने का काम करता था। पिता सियाराम विश्वकर्मा विकलांग हैं। इसी साल मई में उसकी शादी हुई थी। पत्नी शिवानी इसी दिवाली पर मायके से ससुराल आई थी। पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल ने वीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर में सामूहिक विवाह के तहत उसकी शादी करवाई थी। शिवानी का कहना था कि उसने सागर को सुबह ही गंगा में नहाने जाने के लिए मना किया था लेकिन वो चले गए। अब वह किसके सहारे जिंदगी गुजारेगी।
विज्ञापन

वहीं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बीए तृतीय वर्ष के छात्र आशीष कुमार विश्वकर्मा (21) की रविवार को शूलटंकेश्वर के पास गंगा में डूबने से मौत हो गई। मसौड़ी, भगवानगंज, पटना निवासी आशीष अपने मित्र पियूष, गौरव, रोहित, प्रत्युष, राहुल के साथ शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर माधोपुर गया था। वहां सभी गंगा में नहाने लगे। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से आशीष डूबने लगा। साथ नहा रहे दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया मगर वह डूब गया। दोस्तों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र अखरी पुलिस चौकी पहुंचे थे। आशीष बीएचयू के आचार्य नरेंद्रदेव छात्रावास में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed